टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपने कई सारे हमशक्लों के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं, वो भी एक जैसी ही पोशाक में। इस तस्वीर में कोहली को मिला कर 10 के ग्रुप को एक समान दिखने वाली मेज के चारों ओर बैठाया गया है।
Find the odd one out. pic.twitter.com/cJCpNGmQfP
— Virat Kohli (@imVkohli) February 20, 2022
कोहली ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “अजीब वाले का पता लगाएं,” ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और ट्वीटर पर इसके पोस्ट होने के 2 घंटे के अंदर ही इसे 80 हज़ार लाइक्स मिल चुके हैं जबकि इसी पोस्ट को करीबन 6000 बार रीट्वीट भी 2 घंटे के अंदर ही किया जा चुका था।
Squad announcement and more details on the upcoming Sri Lanka tour of India.
Details here – https://t.co/W1tBfjhjBM @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/IqD2lRLn5O
— BCCI (@BCCI) February 20, 2022
वहीं आपको बता दे वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को खेले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अर्धशतक बनाने वाले कोहली आज रात खेले जाने वाले अंतिम मुकाबले से बाहर होंगे। ऋषभ पंत के साथ, उन्होंने एक छोटे से ब्रेक के लिए बायो-बबल से मुक्त होने के लिए कहा था जिसकी इजाज़त इन दोनों को मिल गयी और यह जोड़ी श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I श्रृंखला को भी छोड़ देगी।


Download Android App
Download iOS App



