गोल्ड कोस्ट : मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरूष टीम 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पूल बी में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में विजयी आगाज करने उतरेगी। भारतीय टीम के सामने 2018 काफी महत्वपूर्ण वर्ष है और ऐसे में वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक के साथ लय कायम करने का प्रयास कर रही है। टीम के 25 वर्षीय युवा कप्तान ने कहा कि हम भी इस बारे में नहीं सोच रहे हैं कि यह वर्ष हमारे लिये कितना अहम है। हमें इस वर्ष ओडिशा हॉकी विश्वकप में भी खेलना है लेकिन फिलहाल हम राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में ही सोच रहे हैं और पाकिस्तान को पहले मैच में हराना हमारा लक्ष्य है।
‘भारत ने पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान के खिलाफ अपने छह मुकाबलों में एकतरफा अंदाज और बड़े गोल अंतर से जीत दर्ज की है और इस बार भी भारतीय टीम को ही जीत का हकदार माना जा रहा है। भारत ने एशिया कप 2017, ओडिशा हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर स्वर्ण और कांस्य जीता था और वह अपने पहले मैच में भी जीत के साथ शुरूआत करने का प्रयास करेगी। वहीं पाकिस्तान ने वेल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-1 से ड्रा खेला था। कप्तान मनप्रीत ने कहा कि जीत से शुरूआत करना जरूरी होता है ताकि आपका आत्मविश्वास बना रहे। हमने गोल्ड कोस्ट में काफी अभ्यास किया है। भारत के साथ पूल बी में वेल्स, मलेशिया और इंग्लैंड अन्य टीमें हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



