नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने बेल्जियम दौरे और ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों के लिये बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण में दो सितंबर से लगने वाले सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिये शनिवार को 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की। तीन दिवसीय शिविर कोच ग्राहम रेड द्वारा आयोजित किया जायेगा। टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के फाइनल में मिली जीत के बाद लगने वाले इस शिविर में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को निरंतर बनाये रखने पर ध्यान लगाना चाहेंगे।
रेड ने कहा कि हमने पिछले कुछ महीनों में कुछ अच्छी लय हासिल की है। इस शिविर के लिये आने वाले खिलाड़ी सुधार करना चाहते हैं और टीम के प्रदर्शन के सभी पहलू में सुधार करने को तैयार हैं। इस शिविर में और ज्यादा मौके बनाने और हमारी रक्षात्मक काबिलियत में सुधार करने पर ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि सितंबर में होने वाले बेल्जियम दौरा टीम की एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों के लिये काफी अहम होगा।
खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है
गोलकीपर : पी आर श्रीजेश, सूरज करकेरा और कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लकड़ा, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, रूपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह खदांगबम, नीलम संजीप जेस, जरमनप्रीत सिंह और दिपसन टिर्की।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, सुमित, नीलकांत शर्मा, जसकरण सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आशीष कुमार टोपनो, सय्यद नियाज रहीम और राज कुमार पाल।
फारवर्ड : मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, शिलानंद लकड़ा, गुरसाहिबजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, रमनदीप सिंह, शमशेर सिंह और ललित कुमार उपाध्याय।


Download Android App
Download iOS App



