हॉकी लवर्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस बार टूर्नामेंट भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार मेन्स और वुमेन्स हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। 16 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे। बेल्जियम और नीदरलैंड कम्बाइन रूप से इस वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। मेन्स और वुमेन्स दोनों कॉम्पटीशन्स में 16-16 टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले दो अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे और इस बार टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बदलाव देखने को मिलेगा। ग्रुप स्टेज के बाद क्रॉसओवर मुकाबले, सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा।
Hockey World Cup 2026 Update: भारत की वुमेन और मेन्स टीम पर रहेंगी नजरें

भारतीय फैंस के लिए यह वर्ल्ड कप इसलिए भी खास है, क्योंकि मेन्स और वुमेन्स दोनों भारतीय टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। इंडियन मेन्स टीम को पूल-डी में इंग्लैंड, वेल्स और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने कैंपेन की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। वहीं भारतीय वुमेन्स टीम भी पूल-डी में है, उसके ग्रुप में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें शामिल हैं। वुमेन टीम अपना पहला मैच 16 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मेन्स के ग्रुप

पूल-ए: अर्जेंटीना, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड
पूल-बी: बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, मलेशिया
पूल-सी: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
पूल-डी: भारत, इंग्लैंड, वेल्स, पाकिस्तान
वुमेन्स वर्ल्ड कप में टीमों का बंटवारा

पूल-ए: ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान, नीदरलैंड
पूल-बी: अर्जेंटीना, जर्मनी, स्कॉटलैंड, अमेरिका
पूल-सी: बेल्जियम, स्पेन, आयरलैंड, न्यूजीलैंड
पूल-डी: भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, चीन
भारत का पूरा शेड्यूल
भारतीय मेन्स टीम ग्रुप स्टेज में अपना पहला मुकाबला 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर, भारतीय वुमेन टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ कैंपेन शुरू करेगी। इसके बाद 18 अगस्त को साउथ अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से उसका सामना होगा। दोनों टीमों के ग्रुप में मजबूत कॉम्पटीटर्स मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के सामने ग्रुप स्टेज से ही कड़ी चुनौती होगी। फैंस को भी उम्मीद है कि वुमेन और मेन दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में लंबा सफर तय करेंगी।



Download Android App
Download iOS App




