भारतीय जूनियर मेन्स हॉकी टीम अपकमिंग इंटरनेशनल टूर्नामेंटों की तैयारी के तहत मलेशिया की अंडर-21 टीम के खिलाफ आठ मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 7 से 13 अगस्त तक भारतीय खेल ऑथोरिटी (SAI) के नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र में आयोजित होगी, जहां दोनों टीमों को कॉम्पटीटीव माहौल में अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा।
India Vs Malaysia U21 Hockey Series Schedule: भारतीय टीम खेलेगी पांच मुकाबले
The Malaysia U-21 Men’s Hockey Team has arrived in India for an eight-match exposure tour from 2–16 August 2026 at the SAI – Netaji Subhas Southern Centre, Bengaluru. 🙌
The visitors will take on the Indian Junior Men’s Hockey Team in five matches and the SAI Team in three… pic.twitter.com/PK9yd2fVxm
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 2, 2026
इस दौरे में मलेशिया की अंडर-21 टीम भारतीय जूनियर टीम के खिलाफ कुल पांच मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले 7, 8, 10, 12 और 13 अगस्त को होंगे। इन मैचों के जरिए भारतीय खिलाड़ियों को मजबूत अपोनेंट के खिलाफ अपनी प्लानिंग और प्रदर्शन को बेहतर करने का मौका मिलेगा।
SAI टीम से भी होंगे तीन मैच

भारतीय जूनियर टीम के अलावा मलेशियाई अंडर-21 टीम साई (SAI) टीम के साथ भी तीन मुकाबले खेलेगी। ये मैच 3, 5 और 15 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे, जिससे मेहमान टीम को भी अलग-अलग चुनौतीपूर्ण मुकाबलों का एक्सपीरिएंस मिलेगा।
एशिया कप की तैयारी पर रहेगा फोकस

भारतीय जूनियर मेन्स हॉकी टीम के मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज ने इस सीरीज को बेहद अहम बताया है। उनके मुताबिक, यह मुकाबले एशिया कप की तैयारियों को मजबूत करने में अहम रोल निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सीरीज बेल्जियम दौरे के दौरान शुरू किए गए काम को आगे बढ़ाने का मौका है। वहां टीम के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला था और अब मलेशिया के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश की जाएगी। कोच ने उम्मीद जताई है कि हालिया ट्रेनिंग कैंप में हुए प्रोग्रेस और बेल्जियम दौरे से मिले एक्सपीरिएंस का फायदा इस सीरीज में देखने को मिलेगा, जिससे टीम अपकमिंग इंटरनेशनल कॉम्पटीशन के लिए और ज्यादा तैयार हो पाएगी।



Download Android App
Download iOS App




