इंडियन वुमेन जूनियर हॉकी टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा साबित कर दिया है। भारत ने वुमेन हॉकी जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल में होस्ट चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। चीन की धरती पर मिली इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार यह रेपुटेटेड खिताब जीतने का कारनामा किया है। इस जीत के साथ भारत ने वुमेन जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
सानिका के गोल ने दिलाई बढ़त

भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला शुरुआत से ही काफी रोमांचक रहा। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। फिर दूसरे क्वार्टर में भारत ने आखिरकार अपना खाता खोला। मुकाबले के 17वें मिनट में सानिका ने शानदार गोल करते हुए भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया और चीन को गोल करने का कोई आसान मौका नहीं दिया।
हालांकि हाफ टाइम तक भारत अपनी बढ़त कायम रखने में सफल रहा। पर तीसरे क्वार्टर में चीन ने बराबरी करने की कोशिश करी, लेकिन भारतीय डिफेंस ने हर हमले को नाकाम कर दिया। फिर आखिरी क्वार्टर में भी भारत ने पेशेंस बनाए रखा और आखरी सीटी तक 1-0 की बढ़त बरकरार रखकर चैंपियन बनने का प्राइड हासिल किया।
खिताब की लगाई हैट्रिक

भारत की वुमेन जूनियर हॉकी टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उसने लगातार तीसरी बार जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम इससे पहले 2023 और 2024 में भी चैंपियन बनी थी। इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम है, जिसके नाम चार खिताब हैं। वहीं चीन अब तक तीन बार चैंपियन बन चुका है। लेकिन खास बात यह है कि चीन को छठी बार फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। 2024 के फाइनल में भी भारत ने चीन को हराकर ट्रॉफी जीती थी और अब एक बार फिर भारतीय टीम ने होस्ट करने वाले देश को मात देकर इतिहास दोहरा दिया है।
खिलाड़ियों पर हुई इनामों की बारिश
𝗧𝗛𝗘 𝗠𝗢𝗠𝗘𝗡𝗧 𝗜𝗧 𝗔𝗟𝗟 𝗦𝗜𝗡𝗞𝗦 𝗜𝗡. 🇮🇳🏆
From tears to laughter, hugs to unforgettable celebrations, the Indian Junior Women’s Team let it all out after being crowned AHF Junior Asia Cup 2026 champions! 🥇💙#HockeyIndia #IndiaKaGame #JuniorAsiaCup pic.twitter.com/NC2OR6Se9k
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 13, 2026
खिताब जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए अवॉर्ड मनी की अनाउंसमेंट करी है। टीम की हर एक विजेता खिलाड़ी को 3 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। वहीं, टीम के सपोर्ट स्टाफ के हर एक सदस्य को 1.5 लाख रुपये अवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे। इस अनाउंसमेंट से टीम की ऐतिहासिक जीत की खुशी और बढ़ गई है।
सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को दी थी मात

फाइनल तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया था। दूसरी ओर, चीन ने जापान को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। अब चीन को उसके ही घर में हराकर भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी ताकत साबित कर दी है। लगातार तीसरे एशिया कप खिताब के साथ भारतीय जूनियर वुमेन हॉकी टीम की नजरें अब वर्ल्ड कप की चुनौती पर होंगी।
Read More: Hockey Junior Asia Cup के फाइनल में पहुंचा भारत, मलेशिया को हराकर किया ये कारनामा


Download Android App
Download iOS App




