नई दिल्ली : भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने शनिवार को कहा कि पद्म सम्मान के लिये चुने जाने से वह ‘नर्वस’ हैं और अच्छे प्रदर्शन का ‘अतिरिक्त दबाव’ महसूस कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में मौजूदा खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री इस साल पद्मश्री पाने वाले नौ खिलाड़ियों में से हैं। छेत्री ने कहा-फिलहाल तो बिल्कुल खुशी का भाव है। इसे महसूस करने में समय लगेगा। यह समझने में समय लगेगा कि इसके मायने क्या हैं।
उन्होंने कहा-हर व्यक्ति में कमियां होती हैं। मुझमें भी हैं। मैं इसे समझता हूं लेकिन बेहतर इंसान बनने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि मुझे दूसरों के लिये मिसाल बनना चाहिये, मुझे यह अतिरिक्त दबाव अच्छा लग रहा है जो पद्मश्री सम्मान के साथ मिला है। जी पॉल, सैलेन मन्ना, पी के बनर्जी, चुन्नी गोस्वामी, बाईचुंग भूटिया के बाद वह यह सम्मान पाने वाले छठे फुटबॉलर हैं ।


Download Android App
Download iOS App



