आज 18 अगस्त है और इस दिन का भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस काफी दिनों से इंतज़ार कर रहे थे, आज से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है और आज भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह लम्बे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए दिखेंगे। बुमराह जो चोट के कारण लगभग 11 महीनों से इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। अब वो पूरी तरह से फिट हो कर अपनी रफ़्तार से बल्लेबाज़ों को डराने को तैयार है। साथ ही इस सीरीज से पता चलेगा कि बुमराह आगे एशिया कप और वर्ल्ड कप खेलने के लिए कितने फिट हैं। मैच से पहले टीम में लम्बे के बाद वापसी को लेकर बुमराह ने अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि अपनी इंजरी से रिकवर करते समय वो केवल वर्ल्ड कप की तैयारी में लगे हुए थे और एनसीए में लम्बे लम्बे स्पेल डाला करते थे।
.jpg)
बुमराह ने बताया कि,”जब आपकी इंजरी को ठीक होने में समय लग जाता है तो काफी मुश्किल होती है और आपको मन में लगने लगता है कि आप ठीक नहीं हो पाऊंगा लेकिन मैं सोच रहा था की मैं कैसे जल्द से जल्द ठीक होऊं और वापसी करूं। शरीर को जितना ठीक होने में समय लगता है उसको आपको सम्मान देना पड़ता है। इसलिए मैं इतना आगे का कभी सोच नहीं रहा था कि मैं बुरे दौर से गुजर रहा हूं और मैं नहीं आ पाऊंगा। मैं बस इस चीज पर ध्यान केंद्रित कर रहा था कि जो दिक्कत आई है उसका समाधान ढूंढू और एक बार वो समाधान मिल गया तो काफी अच्छा महसूस हो रहा था, और मुझे लगने लगा कि अब मैं वापस आऊंगा और धीरे–धीरे चीजें ठीक हुई और मैं वापस आ गया, जिसको लेकर मैं बहुत खुश हूं।
.jpg)
बुमराह ने वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर कहा,”अपनी रिकवरी के दौरान मैं कभी भी टी20 गेम की तैयारी नहीं कर रहा था। मैं हमेशा वर्ल्ड कप कंपटीशन की तैयारी में जुटा था। इसलिए मैं 10, 12 यहां तक कि 15 ओवर की गेंदबाजी कर रहा था। मैंने काफी ज्यादा बॉलिंग की और इसी वजह से अब इस सीरीज में गेंदबाजी उतनी मुश्किल नहीं रहेगाी। मैंने ये दिमाग में रखा था कि हमें वनडे की तैयारी करनी है ना कि टी20 की। अगर आप चार ओवर डालने की प्रैक्टिस करते तो फिर वनडे में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता। इसी वजह से मैंने काफी गेंदबाजी की और अब इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”
.jpg)
जब बुमराह चोटिल थे तो भारतीय टीम ने उन्हें कई मौकों पर मिस किया है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया सीरीज में चोटिल होने के बाद से बुमराह ने भात के लिए 2022 टी20 वर्ल्ड, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जैसे बड़े मैच मिस किये हैं। लेकिन अब बुमराह पूरी तरह फिट हैं और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वो एक कप्तान के तौर खेलेंगे। ऐसे में बुमराह अपने प्रदर्शन से एक बार फिर भारतीय टीम को जीत दिलाने चाहेंगे। बता दें, बुमराह टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले 11वें कप्तान हैं और एक गेंदबाज़ के रूप में कप्तानी करने वाले वो पहले खिलाड़ी है।


Download Android App
Download iOS App



