ICC ने जारी किया वनडे विश्व कप का शेड्यूल,इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

Summary :

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खत्म होने के बाद अब वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू हो चुकी है, जो कि अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही खेला जाना हैं। वहीं अब इस विश्व कप के 13वां संस्करण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिसमें यह तय हो चुका है कि सबसे बड़ा महामुकाबला भारत-पाकिस्तान कब खेला जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खत्म  होने के बाद अब वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू हो चुकी है, जो कि अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही खेला जाना हैं। वहीं अब इस विश्व कप के 13वां संस्करण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिसमें यह तय हो चुका है कि सबसे बड़ा महामुकाबला भारत-पाकिस्तान कब खेला जाएगा। इसके अलावा ओपनिंग मैच कौन-कौन से देश के बीच होगा, भारत कब अपना पहला मुकाबला खेलेगा और भी बहुत कुछ।
आपको सबसे पहले बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप का यह 13वां सीजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। इस बार भारत विश्व कप को होस्ट कर रहा हैं। वहीं यह पहला मौका होगा जब भारत पूरी तरह से वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 3 बार मेजबानी किया है विश्व कप का, हालांकि उस वक्त होस्टिंग में भारत के साथ पाकिस्तान और श्रीलंका भी हुआ करता था। इसके अलावा 11 वेन्यू को फाइनलाइज किया गया है सभी मुकाबलों के लिए, जिसमें की नंबर-1 पर है अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, जहां से इस महाकुंभ का आरंभ होगा।
अहमदाबाद के अलावा बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, इंदौर और त्रिवेंद्रम को शॉर्टलिस्ट फाइनल किया गया हैं।इसके अलावा आपको बता दें कि पूरे विश्व कप के दौरान कुल 45 मुकाबले खेले जाएगें। वहीं पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा भारत अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगा। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ भारत अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को भिड़ने वाला है। वहीं 19, 22 और 29 अक्टूबर को क्रमश बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारत खेलेगा। उसके बाद फिर 2,5 और 11 नवंबर  को भारत का मुकाबला खेला जाएगा।
तो बीसीसीआई ने यह एक ड्राफ्ट शेड्यूल जारी कर दिया है, मगर आईसीसी द्वारा इसे जारी करना अभी बाकी हैं। हालांकि यह लगभग तय ही माना जा रहा हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के वक्त शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा,मगर उसके बाद भी शेड्यूल आने में देरी हुई, जिसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि हमें भारत के मुकाबलों का पता चल गया हैं। तो उम्मीद करेंगे कि भारत इस बार अपने घर पर विश्व कप की ट्रॉफी जीते।    

Desk Team