ध्रुव जुरैल ने वर्ल्ड कप फाइनल में की बेहतरीन स्टंपिंग, फैंस को दिखी एमएस धोनी की झलक, वीडियो

Summary :

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप का खिताब भारत ने जीत सका लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने सबको प्रभावित किया है। भारत और बांग्लादेश

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप का खिताब भारत ने जीत सका लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने सबको प्रभावित किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच में अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया और डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को बांग्लादेश ने 3 विकेट से शिकस्त दे दी। 
आईसीसी अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब भारतीय टीम ने पहली बार जीता है। भारतीय टीम के विकेटकीपर ध्रुव जुरैल ने मैच के दौरान शानदार स्टंपिंग की जिसे देखकर क्रिकेट फैन्स को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। 
भारतीय टीम के स्पिनर रवि बिश्नोई बांग्लादेश के पारी के 17वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं बल्लेबाजी बांग्लादेश की ओर से शहादत हुसैन करे रहे थे। शमीम ने ओवर की पहली ही गेंद को आगे आकर डिफेंड करने का फैसला किया लेकिन वह थोड़ा बाहर आ गए। 

उन्होंने बिश्नोई की गेंद को डिफेंड को किया लेकिन पैड पर लगकर विकेटकीपर के पास गेंद चली गई। एक पल भी गंवाए ध्रुव जुरैल ने तुरंत गेंद उठाई और स्टंप को बिजली की स्पीड में गिरा दिया। क्रिकेट फैन्स को ध्रुव जुरैल की इस स्टंपिंग को देखकर एमएस धोनी की याद आई। 
क्रिकेट फैन्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस 

1.

2.

3.

4.

5.


ध्रुव जुरैल की इस स्टंपिंग की तुलना क्रिकेट फैन्स महेंद्र सिंह धोनी से करने लगे। इस मैच में रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट 10 ओवर में 30 रन देकर चटकाए। बता दें कि अंडर 19 विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान बिश्नोई ने 17 विकेट 6 मैचों में लिए। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बिश्नोई ही बने।

Desk Team