भारत के इस पहले दृष्टिहीन शख्स ने Ironman का टाइटल अपने नाम दर्ज किया

Summary :

निकेत दलाल महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। इस शख्स ने ऐसा काम करके दिखाया है कि लोगों उन्हें सलाम कर रहे हैैं।

निकेत दलाल महाराष्ट्र  के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। इस शख्स ने ऐसा काम करके दिखाया है कि लोगों उन्हें सलाम कर रहे हैैं। क्योंकि ये पहले ऐसे दृष्टिïहीन जो भारतीय एथलीट बन गए हैं,जिन्होंने आयरन मैन ट्रायथलॉन पूरी करी है। इस रेस में करीब 1.9 किमी तैराकी करनी पड़ती है और 90 किमी की साइकिलिंग और 21.1 किमी की दौड़ भी लगानी होती है। 
उम्र है 38 साल
निकेत दलाल की उम्र 38 वर्षीय है। इस दौड़ को 8 घंटों में बिना ब्रेक लिए पूरा करना होता है। दुबई में हुई इस दौड़ में उनका साथ 27 साल के अहराम शेख ने दिया है। उन्होंने इस रेस को 7 घंटे 44 मिनट में बिना रेस्ट के दौड़ के पूरा कर लिया है। 
दलाल बीते चार महीनों से इस रेस के लिए काफी ज्यादा मेहनत करने में लगे हुए थे। निकेत दलाल ने डिफरेंटली एबल्ड एथलीट्स कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उनका पहला आयरन मैन ट्रायथलॉन के लिए की गई मेहनत थी। 
100 लाख लोगों के साथ मुकाबला
बता दें कि निकेत दलाल एक प्रोफेशनल स्पीच थैरिपस्ट हैं,उनके साथी शेख ने पुणे से कम्प्यूटर साइंस में मास्टर की डिग्री हासिल की हुई है। 
कोच ने क्या कहा?
इन दोनों के कोच चैतन्या वेलहाल है। उनका कहना है कि दोनों ही एथलीट ने फील्ड में काफी अच्छा काम किया है। इस रेस में पहले तो राउंड में खुले समुद्र में तैरना था। यही से इनका सफर शुरू हुआ और इन्होंने पहले ही राउंड में 100 प्रतिभागियों से मुकाबला करते हुए समय को बचा कर रखा। वहीं दूसरे राउंट यानी साइकिलिंग में शेख के अनुभव को फायदा हुआ। दलाल का कहना है कि वो अब फुल आयरनमैन मैराथन की तैयारी करने में जुट गए हैं। 

Desk Team