नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 300 टी-20 मैच खेलने पर महेंद्र सिंह धोनी को शायराना अंदाज में बधाई दी। यही नहीं, आईसीसी ने धोनी को लेकर एक के बाद एक 14 ट्वीट किए। उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सोचो अगर धोनी ना होते तो क्या होता, ऐसा सोचना भी बड़ा मुश्किल है। तब मुश्किल कैच या स्टम्प ना होते। कुछ चुटीली बातें भी सुनने को नहीं मिलतीं। हर बल्लेबाज दो रन, तीन रन भाग रहा होता।
अंग्रेजी के कवि जॉन लीनन की कविता ‘इमेजिन’ की तर्ज पर आईसीसी ने धोनी के लिए कविता भी लिखी। उसने लिखा, ‘सोचो अगर अंपायर ना होते तो क्या होता! ना तो कोई बाउंड्री का इशारा करता, ना ही हाथ हवा में उठाता। बॉलर तो दिन भर भागते ही रह जाते।’ आईसीसी ने लिखा, ‘हम स्टम्प के पीछे उनका जादू देख चुके हैं। क्या अब हम उनके बल्ले का जलवा देखेंगे?


Download Android App
Download iOS App



