गुवाहाटी: भारत ने एआईबीए महिला युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रभावी शुरुआत की जब आस्था पाहवा (69 किग्रा) ने पहले दौर का मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि शशि चोपड़ा भी अंतिम 16 में प्रवेश करने में सफल रही। भारत की वानलालहरियातपुई (60 किग्रा) हालांकि पहले दौर में शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
आस्था ने पहले दौर में बुल्गारिया की मेलिस योनुजोवा को हराया। राष्ट्रीय चैंपियन शशि (57 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की दुर्दोनाखोन राकमातोवा को सर्वसम्मत फैसले से शिकस्त दी जबकि वानलालहरियातपुई दक्षिण कोरिया की ईम ऐजी से जजों के बंटे फैसले में हार गयी। शशि पहले सत्र में रिंग पर उतरी और उन्होंने लगातार हमले करके शुरू में बढ़त हासिल कर दी।


Download Android App
Download iOS App



