चेन्नई : भारत और वेस्टइंडीज की टीम एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिये गुरुवार को यहां पहुंची। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुलदीप यादव ओर रविंद्र जडेजा के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है जिसका कैप्शन दिया है, ‘‘चेन्नई पहुंच गये हैं। ’’

भारत की टीम तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद यहां पहुंची है। दूसरा वनडे 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम और और तीसरा मैच 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



