बहरीन में होने वाली एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप में भारत को कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है। एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को कुआलांलम्पुर के एएफसी हाउस में अधिकारिक ड्रॉ का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमें पेरू में 2021 में होने वाले अंडर-17 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।
भारत ने ताशकंद में ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहकर अंडर-16 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय टीम ग्रुप के तीन मैचों से सात अंक थे। टीम ने 10 गोल किए थे और एक गोल खाया था। भारत ने लगातार तीसरी बार और अब तक कुल नौंवी बार एएफसी अंडर-16 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया है।
भारत की अंडर-16 राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडेज ने कहा कि लड़के चुनौती का सामना करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा, मुझे टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले किसी तरह की उम्मीदें लगाना पसंद नहीं है। इस स्तर पर सभी टीमों का सामना करना मुश्किल होता है। पिछले कुछ वर्षो में एक टीम के रूप में हमने सुधार किया है। मुझे यकीन है कि मेरी तरह लड़के भी इस चुनौती का सामना करने के लिए बेताब हैं।


Download Android App
Download iOS App



