भारत शान से सेमीफाइनल में

Summary :

NULL

भुवनेश्वर: रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे मुकाबले में भारत ने सडन डैथ में हरमनप्रीत सिंह के गोल के दम पर आज यहां खिताब के प्रबल दावेदार बेल्जियम को हराकर हॉकी विश्व लीग फाइनल के अंतिम चार में प्रवेश किया। मैच में पासा पल पल पलटता रहा और दर्शकों का मूड भी। निर्धारित समय तक स्कोर 3-3 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में भी स्कोर 2-2 था। इसके बाद सडन डैथ में हरमनप्रीत ने भारत के लिये गोल दागा जबकि आर्थर वान डोरेन बेल्जियम के लिये गोल नहीं कर सके।

शूटआउट में भारत के लिये ललित उपाध्याय और रूपिंदर पाल सिंह ने गोल दागे जबकि हरमनप्रीत, सुमीत और आकाशदीप के निशाने चूके। वहीं बेल्जियम के लिये आर्थर और जान डोमैन ने गोल किये। इंडिया जीतेगा, चक दे इंडिया, इंडिया इंडिया के नारे लगाते कलिंगा स्टेडियम पर जमा हजारों दर्शकों के सामने इस मैच में रोमांच और जुझारूपन की जबर्दस्त बानगी मिली। बेल्जियम जहां लीग चरण में अपराजेय थी, वहीं भारत ने एक भी मैच नहीं जीता था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team