भारत के खिलाफ दूसरे मैच में चोटिल हुए डेविड वॉर्नर, सलामी बल्लेबाज का सीरीज के बाकी मुकाबलों में खेलना हुआ संदिग्ध

Summary :

आस्ट्रेलिया को रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा झटका लगा है। उसके सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को ग्रोइन की चोट लगी है

आस्ट्रेलिया को रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड  में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा झटका लगा है। उसके सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को ग्रोइन की चोट लगी है और वह मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर गए। 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, डेविड वार्नर को चोट लगी है। उनका रात को स्कैन होगा। वार्नर भारतीय पारी के 12वें ओवर के दौरान स्कैन के स्टेडियम से रवाना हुए थे। उन्हें भारतीय पारी के चौथे ओवर के दौरान चोट लगी थी। 

वह शिखर धवन के शॉट को रोकने गए थे और इस दौरान उन्होंने डाइव मारी थी। तभी वह चोटिल हुए थे। मैदान पर गिरने के बाद वह दर्द से करहा रहे थे। आस्ट्रेलिया कि फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए थे। वार्नर ने इस मैच में 77 गेंदों पर शानदार 83 रनों की पारी खेल और टीम को 389 रनों का विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। 
उनकी चोट कितनी गंभीर है इसका पता स्कैन रिपोर्ट के आने पर पता चलेगा लेकिन जिस तरह वह मैदान से बाहर गए उसे देखते हुए उनका दो दिसंबर को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में खेलना संदिग्ध लग रहा है। 
ऑस्ट्रेलिया मैथ्यू वेड को सीमित ओवरों की टीम में शामिल कर सकता है लेकिन टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वार्नर की चोट 17 दिसंबर से शुरु हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ठीक हो जाएगी।

Desk Team