इंडिया vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट इंग्लिश टीम को 482 रन का लक्ष्य,अश्विन ने रचा इतिहास,तीसरी बार एक टेस्ट में 5 विकेट और सेंचुरी लगाई

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए हैं। उसे पहली पारी में 195 रन की लीड मिली थी। इस लिहाज से इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 482 रन का टारगेट मिलाटेस्ट में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए हैं। उसे पहली पारी में 195 रन की लीड मिली थी। इस लिहाज से इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 482 रन का टारगेट मिलाटेस्ट में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003 में 418 रन का टारगेट चेज किया था। भारतीय जमीन पर अब तक सबसे बड़ा 387 रन का टारगेट ही चेज किया जा सका है। दिसंबर 2008 में भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई के ही मैदान पर टेस्ट में 4 विकेट से हराया था।
Image
 तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट करियर की 5वीं सेंचुरी लगाई। वे तीन बार एक ही टेस्ट में पांच विकेट और सेंचुरी लगा चुके हैं। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्लेयर हैं। इससे पहले दूसरे दिन अश्विन ने भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने के हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था। इसके लिए उन्होंने भज्जी से माफी भी मांगी थी।
Image
अश्विन ने इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। इसके साथ वे भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। हरभजन ने भारत में 55 टेस्ट में 265 विकेट लिए। वहीं, अश्विन अपने देश में 45 टेस्ट में अब तक 268 विकेट ले चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर अनिल कुंबले का नाम आता है। उन्होंने भारत में 63 टेस्ट में 350 विकेट लिए।

Desk Team