बर्मिंघम : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लायड का मानना है कि भारत इस विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है लेकिन विराट कोहली की टीम को नाकआउट चरण से पहले अपने बल्लेबाजी के निचले क्रम को मजबूत करना होगा। बल्लेबाजी में भारत सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली पर काफी निर्भर है।
महेंद्र सिंह धोनी समेत मध्यक्रम के बल्लेबाज अभी तक नाकाम रहे हैं। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 71 रन चाहिये थे लेकिन वे 39 रन ही बना सके। लायड ने लिखा कि भारत के सामने चयन की दुविधा है। इंग्लैंड ने उसके स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की।


Download Android App
Download iOS App



