आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को इसमें कोई शक नहीं है कि पहले वनडे में बुरी तरह हारी भारतीय टीम शुक्रवार को यहां दूसरे मैच में वापसी करेगी। आस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को दस विकेट से हराया जिसमें डेविड वार्नर और फिंच दोनों ने शतक जमाये।
फिंच ने हालांकि कहा कि भारत को हलके में लेना भूल होगी जिसके पास अनेक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पहले मैच में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। फील्डिंग थोड़ी लचर थी लेकिन हम टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत वापसी करेगा।
भारतीय टीम शानदार है जिसके पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। पहले मैच में वार्नर के प्रदर्शन के बारे में फिंच ने कहा कि वार्नर बेहतरीन फार्म में है। उसके जमने के बाद उसे गेंदबाजी करना कठिन है। वह मैदान के चारो ओर खेलता है लिहाजा उसे रन बनाने से रोक पाना कठिन है।


Download Android App
Download iOS App



