भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड के लिए बीती रोज साउथैम्पटन पहुंच गई है। यहां टीम को करीब चार महीने के लंबे समय तक रहना होगा। फिलहाल सभी खिलाड़ी आइसोलेशन पीरियड में हैं। यहां टीम इंडिया को 18 से 22 जून न्यूजीलैंड के खिलाफ WTF का फाइनल खेलेगी। ये महामुकाबला साउथम्प्टन के एजिस बाउल मैदान में होगा। इसके बाद भारतीय टीम को चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

टीम इंडिया 2 जून देर रात इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी। लंदन से टीम इंडिया साउथम्पटन के लिए रवाना होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

इस दौरान केएल राहुल ने तस्वीर शेयर कर बताया कि वह टीम के साथ लंदन पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड पहुंचने के बाद टीम इंडिया के टेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने कमरे की बालकनी से दो शनदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके कमरे से बाहर का नजारा दिखाई दे रहा है।

वहीं, रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर साउथम्प्टन के मैदान से एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ ऋषभ पंत खड़े हैं।

इस बीच टीम का हिस्सा रहे उमेश यादव की तस्वीर भी आयी सामने। यादव ने 48 टेस्ट मैचों में 148 विकेट लिए हैं।

बता दें, इंग्लैंड केवल पुरुष क्रिकेट टीम नहीं बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी पहुंची है। महिला टीम भी साथ में 16 जून से बिस्टल में इंग्लैंड टीम के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। महिला टीम का सात साल बाद यह पहला टेस्ट है। महिला टीम 15 जुलाई का अपना दौरा समाप्त करेगी। महिला टीम को इंग्लैंड के साथ तीन वनडे और तीन टी 20 मैच भी खेलना है।


Download Android App
Download iOS App



