सिडनी वनडे मैच के दौरान भारतीय फैन ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, कपल के लिए मैक्सवेल ने बजाई तालियां

Summary :

क्रिकेटरों के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह क्रिकेट का स्टेडियम होता है। मगर क्रिकेट स्टेडियम भी क्रिकेट फैन्स द्वारा इन खूबसूरत पलों का गवाह बन जाता है।

क्रिकेटरों के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह क्रिकेट का स्टेडियम होता है। मगर क्रिकेट स्टेडियम भी क्रिकेट फैन्स द्वारा इन खूबसूरत पलों का गवाह बन जाता है। एक ऐसा ही खूबसूरत पल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के दूसरे वनडे मैच में देखने को मिला। 
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की फीमेल फैन को एक भारतीय क्रिकेट फैन ने प्रपोज किया। भारतीय क्रिकेट टीम की पारी के 21वें ओवर के दौरान एक जोड़े ने स्टेडियम में सबको हैरान कर दिया। इस दौरान भारत की जर्सी में एक फैन ने ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहनी एक लड़की को बीच स्टेडियम में प्रपोज कर दिया। 
लड़की को घुटने पर बैठकर अंगूठी लेकर प्रपोज किया। मगर ऐसा एक पल आया था जब सबको लगा कि लड़की ने लड़के को मना कर दिया। उसके बाद लड़की ने लड़के को हग कर लिया साथी फैन्स ने तालियां बजाईं और उसने अपना जवाब YES में दिया। 

ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के साथ बाकी खिलाड़ियों ने भी इस खूबसूरत पलों को देखकर तालियां बजाते हुए नजर आए। इस कपल ने एक दूसरे को इस दौरान बहुत देर तक हग किया हुआ था उसके बाद फिर दोनों ने किस भी की। लड़की और लड़के की जो शारीरिक भाषा नजर आ रही थी उसे देखकर ऐसा लगा कि यह दोनों ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हैं और काफी समय से जानते हैं। 
हालांकि अपने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करने के लिए इन दोनों कपल को किसी से तस्वीरें और वीडियो बनवाने की भी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि क्रिकेट ग्राउंड में कई कैमरे हैं जिन्होंने इस पल को कैद कर लिया। यह वाकया मैच के ओवरों के बीच में देखने को मिला। ये स्टेडियम क्रिकेटरों के लिए भी ऐसे ही कई लम्हों के गवाह बनते हैं मगर अब इन अवसरों को फैन्स भी बना रहे हैं। 

Desk Team