भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शुभंकर शर्मा DDF आयरिश ओपन में बैक 9 के 7 होल में से 4 में बोगी करने से 2 ओवर 72 का कार्ड ही बना सके शुभंकर ने दूसरे, चौथे और सातवें होल में बर्डी लगाई जिससे वह एक अंडर पर थे। लेकिन बैक नाइन पर वह 10वें, 11वें, 13वें और 16वें होल में चार बोगी कर बैठे।
अंतिम होल में वह बर्डी से 72 का कार्ड बनाने में सफल रहे। इससे वह संयुक्त रूप से 52वें स्थान पर चल रहे हैं और उनके पास कट में प्रवेश करने का अच्छा मौका है। अन्य भारतीयों में गगनजीत भुल्लर ने पांच ओवर का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 98वें स्थान पर चल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



