पन्द्रह साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सात मैच में छह अंक के साथ रविवार को मेनोर्का ओपन शतरंज टूर्नामेंट में जीत हासिल की। शीर्ष 10 में सात भारतीय खिलाड़ी रहे जिसमें आर्यन चोपड़ा (5.5 अंक) उपविजेता बने।
विश्व रैकिंग में शीर्ष 80 में पहुंचे गुकेश मेनोर्का
गुकेश का दो सप्ताह में यह दूसरा खिताब है। उन्होंने पुरस्कार राशि के तौर पर 1,600 यूरो हासिल करने के साथ 13.4 ईएलओ अंक प्राप्त किए। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 80 में पहुंच गये। अनुभवी भारतीय जीएम एसपी सेथुरमन ने पांचवां स्थान हासिल किया तो वही रौनक साधवानी, निहाल सरीन, तेजी से उभर रहे अर्जुन एरिगैसी और बी अधिबान क्रमश: सातवें से 10वें स्थान पर रहे।


Download Android App
Download iOS App



