World Test Championship फाइनल के लिए Indian team का हुआ एलान, टीम में Ajinkya Rahane की हुई वापसी

Summary :

लेकिन यहाँ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। भारत की इस टीम में तीन खिलाड़ी जो चोट के कारण के जगह नहीं बना पाए हैं वो है ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर।

7 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाना है। इस महा मुकाबले के लिए आज भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है और इसमें जो सबसे बड़ी खबर निकल कर आ रही है वो है अजिंक्य रहाणे की, जिन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में 15 महीने बाद वापसी की है। एक समाय था जब लग रहा था कि रहाणे अब भारतीय टीम में शायद ही खेलते हुए दिखेंगे। 
लेकिन रहाणे ने हार नहीं मानी थी और टीम इंडिया से ख़राब फॉर्म के कारण बाहर होने के बाद डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन किया और फिर इस समय चल रहे है आईपीएल 2023 में जिस तरह से वो बैटिंग कर रहे है उसे देख सब हैरान है। सीएसके की तरफ से खेलते हुए रहाणे ने इस सीजन धुँआ उठा रखा है और उम्मीद की जा रही थी की जिस तरीके से रहाणे खेल रहे हैं उन्हें भारतीय टीम में बुलाया जा सकता है और हुआ भी ऐसा ही। 
पहले टीम की बात कर लेते हैं , भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करते हुए दिखेंगे। उनके अलावा टीम में शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर) रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट 

लेकिन यहाँ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। भारत की इस टीम में तीन खिलाड़ी जो चोट के कारण के जगह नहीं बना पाए हैं वो है ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर।  
वहीँ रहाणे की बात करें तो पिछले साल साउथ अफ्रीका सीरीज से टीम से बहार होने के बाद रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें रहाणे ने सात मैचों में 634 रन बनाए, जिसमें हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक और असम के खिलाफ 191 रन की पारी शामिल हैं। फिर इसके बाद आईपीएल में भी रहाणे का अलग ही फॉर्म देखने को मिला और अब तक पांच मैचों में रहाणे ने 199 के स्ट्राइक करते से 209 रन बनाए है। जिसमें पिछले हफ्ते केकेआर के खिलाफ 29 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाए थे। वैसे भारतीय टीम की बात करें तो काफी संतुलित दिख रही है, टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया को यह टीम कड़ी टक्कर देगी। वहीं रहाणे पर भी सबकी नज़रें होंगी। 

Desk Team