पोर्ट आफ स्पेन : वेस्टइंडीज के कोच फ्लायड रीफर ने भारत के खिलाफ शिकस्त के बाद कहा कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मैच जीतने के लिए और अधिक जज्बा और जुझारूपन दिखाने की जरूरत है। रीफर ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें इस अनुभव से सीख जारी रखनी होगी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक जज्बा और जुझारूपन दिखाना होगा। लंबी साझेदारी करने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता।’
रीफर ने कहा, ‘‘आज एक बार फिर हम अच्छी स्थिति में थे और इसके बाद हमने विकेट गंवा दिए, हमें अपनी गलतियों से सीख लेनी होगी, अपनी गलतियों से सीखना जारी रखना होगा और अधिक समय क्रीज पर बिताना होगा।’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और भारत को 279 रन पर रोका।
मुझे लगता है कि गेंदबाजों का प्रयास काफी अच्छा था। शानदार लाइन और लेंथ तथा गति में विविधता। कार्लोस ब्रेथवेट ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, रोस्टन चेस का स्पेल अच्छा रहा। कोटरेल ने एक बार फिर चैंपियन की तरह गेंदबाजी की।’ यहीं बुधवार को होने वाले चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के संदर्भ में रीफर ने कहा कि टीम इसे जीत सकती है।


Download Android App
Download iOS App



