INDvsWI: टीम इंडिया को मिला हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया कमाल का प्रदर्शन

Summary :

टीम इंडिया कपिल देव के बाद से ही एक परफैक्ट आलराउंडर ढूंढ रही है। समय समय पर कुछ खिलाडी आते भी हैं जिन्हे देख कर लगता है की टीम इंडिया की ये कमी पूरी हो चुकी है

टीम इंडिया कपिल देव के बाद से ही एक परफैक्ट आलराउंडर ढूंढ रही है। समय समय पर कुछ खिलाडी आते भी हैं जिन्हे देख कर लगता है की टीम इंडिया की ये कमी पूरी हो चुकी है लेकिन फिर कुछ ऐसा हो जाता है की सबको सपनो पर पानी फिर जाता है। कुछ समय पहले तक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के नाम पर टीम इंडिया के पास ऑप्शन हार्दिक पांड्या थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम में जगह भी पक्की कर ली थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनकी जगह भी चली गई है। 


Did Hardik Pandya Enrage The Selection Committee? Fans Frown On Chief  Selector's Remark

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हार्दिक बैट से फेल हुए और गेंदबाज के तौर पर भी ज्यादा योगदान नहीं दे सके, और अब टीम इंडिया को लगता है की वेंकटेश अय्यर के रूप में टी20 फॉर्मेट में उन्हें परफेक्ट रिप्लेसमेंट मिल गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वेंकटेश ने दिखा दिया कि फिनिशर और छठे बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता सकता है। वेंकटेश ने पूरी सीरीज में बैट और बॉल से कमाल किया, तीन मैचों की टी20 सीरीज की तीन पारियों में  उन्होंने 92 के औसत से और 184 के शानदार स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए। इसके अलावा तीन मैचों में उन्होंने कुल 3.1 ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान दो विकेट भी लिए।


Venkatesh Iyer 19 ball 35 run | वेंकटेश-सूर्यकुमार की तूूफानी पारी, भारत ने  तोड़ दिए डेथ-ओवर्स में रन बनाने के पिछले सारे रिकॉर्ड | Gallery  Photogallery at india.com

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भी हार्दिक की टीम में वापसी नहीं हुई है, लेकिन चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने साफ कर दिया है कि अगर हार्दिक मैच फिट होते हैं और बॉलिंग के लिए भी फिट रहते हैं, तो टीम में उनकी वापसी हो सकती है। वहीं वेंकटेश की बात करें तो  ऐसा लग रहा है कि अय्यर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करते जा रहे हैं और अगर ऐसा होता है, तो हार्दिक के लिए टीम इंडिया में वापसी करना काफी मुश्किल हो जाएगा।


Desk Team