कटक : चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय से बाहर हो गये है और नवदीप सैनी को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है और दोनों टीमों के लिए यह कर करो या मरो का मैच है।
बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में गुरुवार को कहा गया कि दीपक (चाहर) ने बुधवार को खेले गये दूसरे एकदिवसीय के बाद पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की। बीसीसीआई के चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद पूरी तरह से ठीक होने के लिए आराम की सलाह दी।
बयान में कहा गया कि वह आखिरी एकदिवसीय से बाहर हो गये है। चाहर हाल ही में टी20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी।


Download Android App
Download iOS App



