कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखकर भारत सरकार ने गुरुवार को वीज़ा पर रोक लगा दी है जिस वजह से कोई भी विदेशी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के लिए 15 अप्रैल मौजूद नहीं रहेगा।
IPL में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बिजेनस वीजा की श्रेणी में आते हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार वे 15 अप्रैल तक नहीं आ सकते। बता दें की भारत में अब तक कोरोना वायरस के 60 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
IPL के भविष्य पर फैसला 14 मार्च को मुंबई में इसकी संचालन परिषद की बैठक के दौरान किया जाएगा। सभी फैसले मुंबई में संचालन परिषद की बैठक में किए जाएंगे। एक विकल्प यह भी है कि 29 मार्च से शुरू हो रहे IPL को खाली स्टेडियम में कराया जाए।


Download Android App
Download iOS App



