आईपीएल का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। वहीं जहां एक से बढ़कर एक मुकाबले हर दिन देखने को मिल रहे हैं तो वहीं एक नया कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट हो गया है और यह किसी और से नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और सौरभ गांगुली से जुड़ी हैं। दोनों के बीच काफी पहले से ही तनाव चल रहा हैं। पिछले साल ही जब विराट ने अपनी नेशनल टीम की कप्तानी छोड़ी थी और सौरभ गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष थे, तभी से दोनों के बीच 36 का आंकड़ा पैदा हो गया हैं। हालांकि इस तनातनी का माहौल दोनों के बीच शांत ही हुआ था कि यह फिर से गरमाना शुरू हो गया हैं।

दरअसल 15 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरभ गांगुली है तो उनका टीम के साथ डग आउट में बैठना वाजिब बात हैं। वहीं मुकाबले में पहले तो आरसीबी बल्लेबाजी करने उतरी और विराट ने अर्धशतक लगा दिया, जिसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में जश्न मनाया, वो चर्चा का एक विषय बन गया। इसके बाद आरसीबी ने 175 का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा, और फिर आरसीबी के फील्डिंग के दौरान का एक फोटो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह देखने को मिल रहा है कि विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट के पास से गुजर रहे हैं और वहां बैठे सौरभ गांगुली को उन्होंने आंख दिखाया।

वहीं फिर मुकाबला जब खत्म हुआ और दिल्ली 23 रन से हार गई, तब एक चीज देखने को मिली जोकि सबसे ज्यादा आश्चर्य करने वाला है। मुकाबले के बाद जब दिल्ली की टीम स्टाफ सहित बैंगलोर के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने मैदान पर आ रही थी, तब देखा गया कि सौरभ गांगुली ने विराट कोहली से हाथ नहीं मिलाया और आगे बढ़ते हुए कोहली के बाद दिनेश कार्तिक से उन्होंने हाथ मिलाया। इसके बाद कोहली ने भी पीछे मुड़कर बड़े आश्चर्य से गांगुली को देखा और उस वक्त इस बात को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए। इसके बाद विराट कोहली ने भी बदला ले लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सौरभ गांगुली को अनफॉलो कर दिया है अब। पहले वो गांगुली को फॉलो किया करते थे, मगर अब विराट ने उन्हें फॉलो लिस्ट से हटा दिया हैं।
Virat kohli Didn’t shake hands with Ganguly… #RCBvDC pic.twitter.com/0jw8AjoGHW
— runmachinevirat (@runmachinevi143) April 15, 2023
सोशल मीडिया पर गांगुली का विराट से हाथ न मिलाने का वीडियो काफी ज्यादा देखा जा रहा है और क्रिकेट फैंस द्वारा प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वहीं विराट कोहली को उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था क्योंकि उन्होंने पचासा के अलावा दो कैच भी पकड़े थे। तो यह मामला अब कब तक चलेगा, इसका किसी को खबर नहीं, हालांकि विराट कोहली से हाथ न मिलाना सौरभ गांगुली की बड़ी गलती मानी जा सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



