आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और सभी फ्रेंचाइजियों ने अपना-अपना खेमा भी तैयार कर लिया है। लेकिन इस सीजन आपको टूर्नामेंट में कई फेरबदल दिखने वाले हैं जिसमे कई टीमों के कप्तान भी बदल गए हैं। इस सीजन के लिए 10 में से आठ फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने कप्तान के नामों का एलान कर भी दिया है लेकिन पंजाब और बैंगलोर की तरफ से अभी तक कोई नाम सामने नहीं आया है।

लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान रहे विराट कोहली ने पिछले सीजन के बाद ही कप्तानी छोड़ दी थी और इसके बाद से फ्रेंचाइजी ने अभी तक नए लीडर का चयन नहीं किया है। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं।
दिनेश कार्तिक
भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रह चुके दिनेश कार्तिक को इस बार आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा है। 36 वर्षीय कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी होने के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। कार्तिक को आरसीबी ने साढ़े पांच करोड़ रुपये की एक मोटी रकम देकर खरीदा।

फाफ डुप्लेसिस
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस सीजन में आरसीबी के लिए खेलेंगे। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे डुप्लेसिस को आईपीएल का एक अच्छा अनुभव है। उन्हें भी आरसीबी ने इस बार सात करोड़ रुपये में खरीदा।

ग्लेन मैक्सवेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान के लिए टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी बड़े दावेदारों में से एक हैं। मैक्सवेल को आरसीबी ने नीलामी से पहले 11 करोड़ में रिटेन किया था।


Download Android App
Download iOS App




