IPL 2020: इरफान पठान ने बिना नाम लिए एमएस धोनी की उम्र को लेकर कसा तंज,फैन्स का फूटा गुस्सा

Summary :

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद पर नॉटआउट 47 रनों की पारी खेली थी।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद पर नॉटआउट 47 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान वो मैदान पर कुछ परेशान भी दिखाई दिए। महेंद्र सिंह धोनी अभी 39 साल के हैं और ऐसे में अब उनकी फिटनेस को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। 
दरअसल धोनी मैच के दौरान 19 वें ओवर में गर्मी से परेशान होते हुए नजर आए। इतना हीं नहीं उन्हें मैदान पर फीजियो को भी बुलाना पड़ गया,जिसके बाद उन्हें कुछ दवा दी गई। वैसे तो  धोनी अंत तक विकेट पर टिके रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। धोनी ने खुद मैच के बाद बताया कि वह गर्मी से काफी परेशान थे और बार-बार उन्हें प्यास लग रही थी। 
वहीं मैच एक दिन बाद इरफान पठान ने एक ट्वीट किया जिस पर खूब विवाद हुआ। इस दौरान इरफान ने ट्वीट किया,लेकिन बिना किसी का नाम लिए। मगर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने धोनी पर ही निशाना साधा है। 
यहां देखें इरफान का ट्वीट  
इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा, कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक आंकड़ा है, जबकि बाकियों के लिए टीम से बाहर किए जाने का कारण…’ गौरतलब है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में कुछ दिग्गज क्रिकेटरों को बढ़ती उम्र और फिटनेस को लेकर जगह नहीं दी थी। धोनी की कप्तानी में ही इरफान पठान भी टीम से बाहर हुए और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं कर सके। 

वहीं राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम धोनी की कप्तानी में ही टीम से बाहर हुए। इरफान पठान के इस ट्वीट पर फैन्स ने धोनी को खूब खरीखोटी सुनाई है।
इस तरह फूटा लोगों का गुस्सा 

बात आईपीएल मुकाबले की करें तो शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले की करें तो इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को सात रनों से हार का सामना करना पड़ा।
 सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए, जवाब में चेन्नई सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी।