क्रिकेट छोड़ ईशान किशन सरकारी नौकरी क्यों करने लगे? सोशल मीडिया पर पूछ रहे फैंस

Summary :

Ishan Kishan working in RBI: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बिहार की शान ईशान किशन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. इसकी वजह क्रिकेट नहीं है. मैदान से बाहर ईशान चर्चाएं बटोर रहे हैं. हुआ ये कि 28 वर्षीय खिलाड़ी पटना में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर की भूमिका में नजर आए. किशन की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फैंस ने तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों को लग रहा था ईशान किशन ने क्रिकेट छोड़ दी है. और अब सरकारी नौकरी ही करते हुए नजर आएंगे. Ishan Kishan…

Ishan Kishan working in RBI: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बिहार की शान ईशान किशन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. इसकी वजह क्रिकेट नहीं है. मैदान से बाहर ईशान चर्चाएं बटोर रहे हैं. हुआ ये कि 28 वर्षीय खिलाड़ी पटना में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर की भूमिका में नजर आए. किशन की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फैंस ने तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों को लग रहा था ईशान किशन ने क्रिकेट छोड़ दी है. और अब सरकारी नौकरी ही करते हुए नजर आएंगे.

Ishan Kishan working in RBI

Ishan Kishan working in RBI
Ishan Kishan working in RBI

ईशान किशन इस समय क्रिकेट से दूर हैं. आखिरी बार वो जिम्बाब्वे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद जबकि इंडियन टीम कोई सीरीज नहीं खेल रही है, बिहार का लाल पटना में RBI में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी कर रहे हैं. उनकी कई सारी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं. इसमें ईशान बिल्कुल सरकारी कर्मचारी की तरह नजर आ रहे हैं. उनके कपड़े भी कुछ उसी तरह के हैं. फॉर्मल शर्ट और फॉर्मैट पैंट में ईशान किशन बिल्कुल Office Employee दिख रहे हैं. उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का आई-कार्ड भी गले में लटकाया हुआ है.

नियमों का पालन कर रहे हैं ईशान

Ishan Kishan
Ishan Kishan

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय सरकार देश के टॉप एथलीट के लिए ये सुविधा प्रदान करता है. जहां उन्हें किसी सरकारी संस्थान में कोई पद सौंपा जाता है. ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिले. और वो बेफिक्र होकर देश के लिए अपने तय खेल क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे सकें. नियमों के मुताबिक इन एथलीट को ऑफ सीजन में अपने-अपने तय संस्थानों में जाकर कुछ दिन काम करना पड़ता है. ईशान भी वही कर रहे हैं. अभी भारतीय क्रिकेट टीम कोई सीरीज या टूर्नामेंट नहीं खेल रही है. इसलिए ईशान अपनी ड्यूटी करने पहुंच गए.

 

Read More: IPL 2027 Auction: क्या मोहम्मद आमिर पर लगेगी बोली? सामने आई बड़ी वजह

Raj Kiran