भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुमराह की जीवनसाथी कोई और नहीं बल्कि टीवी एंकर संजना गणेशन हैं। जी हां जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन आज गोवा में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस जोड़े की शादी बिल्कुल प्राइवेट थी जिसमें कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल थे।

दरअसल बुमराह और संजना की शादी के फंक्शन में कोरोना महामारी का खास ध्यान रखा गया है। इस वजह से बुमराह और संजना की शादी के फंक्शन में कम लोगों को निमंत्रण दिया गया है। यही नहीं पिछले दिनों से बुमराह और संजना जमकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं।

बुमराह ने पत्नी संजना के साथ शादी की तस्वीरें अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है। प्यार ने हमें चलाया, हमने एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। बुमराह ने लिखा कि आज हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है और हम अपनी शादी और खुशी की खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं।
संजना गणेशन कौन?
साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब अपने नाम हासिल कर चुकी संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर हैं। 28 साल की संजना पिछले कुछ वक्त से वो कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वहीं आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ-साथ ही स्टार स्पोट्र्स के साथ भी वह जुड़ी रही हैं। संजना आईसीसी वल्र्ड कप 2019 से लेकर आईपीएल तक होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रह चुकी हैं।

बता दें बुमराह ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट के वक्त ही अपना नाम वापस ले लिया था। दरअसल बुमराह ने बीसीसीआई से अपने पर्सनल कामों के चलते छुट्टी मांगी थी,जिसे बीसीसीआई ने स्वीकार भी कर लिया था,मगर बाद कुछ दिनों बाद यह मालूम हुआ कि जसप्रीत बुमराह शादी करने वाले हैं और उन्होंने अपनी शादी के लिए छुट्टियां ली हैं।

वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान किया तब भी पता चला कि उसमें भी जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं है और उन्हें आराम दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



