लॉर्ड्स में खेले गए ICC वुमेन T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर अपना सातवां खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद ICC चेयरमैन जय शाह ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनक्स को ट्रॉफी सौंपी।
ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला बेहद प्रभावी साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड की टीम को 150 रन पर रोक दिया। फिर टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और मात्र 17.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस जीत में बेथ मूनी ने अहम भूमिका निभाई और 64 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
जय शाह ने दी दोनों टीमों को बधाई

मैच के बाद ICC चेयरमैन जय शाह ने महिला क्रिकेट की सराहना करते हुए कहा कि यह खेल अब अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट इस बात का प्रमाण है कि महिला क्रिकेट में कितना जबरदस्त टैलेंट, जुनून और कॉम्पटीशन देखने को मिल रही है।
Jay Shah On Twitter: जय शाह ने ट्वीटर पर क्या लिखा?
Congratulations to @CricketAus on winning their 7th @ICC Women’s T20 World Cup title with another incredible campaign. Huge credit to @englandcricket too – fantastic runners-up but champions in spirit. This tournament reminded us why women’s cricket is unmissable – power,… pic.twitter.com/lcNYrmuKa1
— Jay Shah (@JayShah) July 5, 2026
जय शाह ने ट्विटर पर लिखा, “एक और शानदार अभियान के साथ अपना सातवां ICC महिला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बधाई। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भी बहुत-बहुत बधाई – वे शानदार रनर-अप रहे, लेकिन असल में चैंपियन की तरह खेले। इस टूर्नामेंट ने हमें याद दिलाया कि महिला क्रिकेट क्यों देखना ज़रूरी है – शुरू से आखिर तक ज़बरदस्त ताक़त, जुनून और बेहतरीन खेल देखने को मिला। दोनों टीमों और उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने इस वर्ल्ड कप को इतना खास बनाया। महिला क्रिकेट अपने सुनहरे दौर में है।”
Read More: England से दूसरा T-20I आखिर क्यों हार गई India?, जानें असली वजह


Download Android App
Download iOS App




