वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कैरेबियाई तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने अपनी घातक गेंदबाजी से नया इतिहास रच दिया है। तीसरे दिन उन्होंने ऐसा परफॉर्म किया, जो टेस्ट क्रिकेट में पहले कभी देखने को नहीं मिला। ग्रीव्स ने लगातार पांच मेडन ओवर फेंके और हर ओवर में एक विकेट लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Justin Greaves Created History: लगातार पांच मेडन ओवर में पांच विकेट का रिकॉर्ड

अपने दूसरे स्पेल में जस्टिन ग्रीव्स ने 30 लगातार गेंदें डालीं, जिन पर कोई रन नहीं दिया और पांच बल्लेबाजों को आउट किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी गेंदबाज ने लगातार पांच मेडन ओवर डालते हुए पांच विकेट हासिल किए हों। उनका यह प्रदर्शन मैच का सबसे बड़ा चर्चा का विषय रहा।
पहले स्पेल में रहे थे बेअसर

ग्रीव्स की शुरुआत काफी सिंपल रही थी। पहले स्पेल में उन्होंने छह ओवर गेंदबाजी करते हुए 27 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि दूसरे स्पेल में उन्होंने शानदार वापसी की और अपनी सटीक गेंदबाजी से पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह हिला कर रख दिया।
शान मसूद के आउट होते ही बिखरी पाकिस्तान की पारी

ग्रीव्स ने सबसे पहले पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को बोल्ड किया। मसूद 109 रन बनाकर शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन उनके विकेट के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। इसके बाद आमिर जमाल (3), अली उस्मान (0), मोहम्मद रिजवान (12) और मोहम्मद अब्बास (0) भी ग्रीव्स का शिकार बने। हालांकि खास बात यह रही कि उनके दूसरे स्पेल के पांचों ओवर विकेट मेडन रहे।
199/3 से 282 रन पर सिमटी पाकिस्तान की टीम

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए थे और मजबूत सिचुएशन में दिखाई दे रहा था। लेकिन तीसरे दिन ग्रीव्स की घातक गेंदबाजी के चलते पूरी टीम 282 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान पहली पारी में वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में बढ़त हासिल नहीं कर सका।
वेस्टइंडीज ने बनाई 155 रन की कुल बढ़त

पहली पारी में 29 रन की बढ़त लेने वाली वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में भी बढ़त मजबूत करने की कोशिश जारी रखी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने सात विकेट खोकर 126 रन बना लिए थे। इसके साथ ही उनकी कुल बढ़त 155 रन हो गई। अब चौथे दिन का खेल मुकाबले की दिशा तय करेगा, जहां पाकिस्तान वापसी की कोशिश करेगा, जबकि वेस्टइंडीज जीत के करीब पहुंचने के लिए पुरा जोर लगा देगा।
Read More: India करेगी Zimbabwe को क्लीन स्वीप!, तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव


Download Android App
Download iOS App




