भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के महामुकाबले में अब थोड़े दिन और शेष रह गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने यानि 18 जून को साउथम्पटन में दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबले की टक्कर होनी है। ऐसे में विराट कोहली समेत टीम 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। लेकिन इस फाइनल मुकाबले के होने से पहले ही पूर्व क्रिकेटरों ने अब भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी है। इसी बीच कपिल देव भी आगे आये है और उन्होंने विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे से पहले कुछ बेहद खास सलाह दी है।

क्या बोले कपिल देव…
दिग्गज कपिल देव ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, विराट कोहली को लेकर उन्हें डर है कि कहीं वो ज्यादा आक्रामक न हो जाएं। उन्हें सेशन दर सेशन अपनी आक्रामकता को परखना होगा। ज्यादा आक्रामकता दिखाने से बेहतर रहेगा कि वो विरोधी टीम पर चढ़ बैठने के पल का इंतजार करें। उन्हें अपनी अति आक्रामकता से बचना होगा। वो थोड़े जोश में आ जाते है, जो कि उनका स्वभाव है।

आगे कपिल देव ने कहा ,विराट कोहली बेशक शतक नहीं जड़ पा रहे हों पर वो रन बना रहे हैं। इंग्लैंड में भी उनके रन बनाने की उम्मीद है। उन्हें रन बनाने होंगे, लेकिन मैं उसे अति आक्रामक ना होने के सावधान करूंगा। अगर इंग्लैंड की कंडीशन में बात की जाये तो बहुत ज्यादा करने से या कुछ भी जल्दी से हासिल नहीं होने वाला है, क्योंकि वहां आपको सिर्फ और सिर्फ बॉल की मूवमेंट पर ध्यान देना होगा। यदि आप सीम और स्विंग अच्छी तरह से खेल लेंगे ,तो थोड़ा संयम बरतें फिर आपको इंग्लैंड में सफलता मिलकर रहेगी।

बता दें, न्यूजीलैंड के विरुद्ध विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल अगले महीने जून 18 को खेला जाएगा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होनी है।
भारतीय टीम इस प्रकार :-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिट होने पर), रिद्धिमान साहा (फिट होने पर)।


Download Android App
Download iOS App



