आईपीएल के 14वें सीजन का 30 वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाना था। लेकिन खबर है कि इस मैच को स्थगित कर दिया गया है। यह मुकालबा आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि केकेआर के कैंप में कोरोना वायरस से जुड़ी कुछ दिक्कतों की वजह से इस मैच को स्थगित किया जा सकता है। दरअसल केकेआर के कई खिलाड़ी बुखार से पीड़ित हैं। दो खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बीमार हैं। इसलिए मैनेजमेंट ने बाकी लोगों को आइसोलेट कर दिया है। इसी कारण से आरसीबी के खिलाफ होने वाला मैच टल सकता है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। जिस वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरने से डर रही है।

यूं तो आईपीएल का आयोजन बायो सिक्योर एनवायरमेंट में हो रहा है। अब तक आईपीएल के 29 मैच खेले जा चुके हैं और किसी भी मैच के आयोजन में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। ऐसे में अभी तक क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड या आईपीएल की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ऐसा कहा जा रहा है आज दोपहर तक इसकी आधिकारिक घोषणा होगी और साथ ही बताया जाएगा कि किस तारीख को यह मैच खेला जाएगा। फिलहाल अभी तक आरसीबी अपने सात मैच खेल चुका है जिसमें से उन्हें पांच मैचों में जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है। वहीं केकेआर की बात करें तो सात मैचों में उसके खाते में महज दो जीत हैं और यह टीम प्वॉइंट टेबल में सातवें पायदान पर है।


Download Android App
Download iOS App



