केकेआर की शर्मनाक हार के बाद फैन्स ने किया जमकर ट्रोल, बनाये ऐसे मीम्स

Summary :

आईपीएल के 13वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया है।

आईपीएल के 13वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया है। जहां आरसीबी ने बड़ी आसानी से केकेआर को हरा दिया और उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की मुश्किले बढ़ा दी हैं,बेशक केकेआर चौथे स्थान पर कायम रही हो,लेकिन नीचे गई टीमें ऐसी हैं,जो चौथे नंबर के लिए जंग में बनी हुई है। आरसीबी ने केकेआर को 8 विकेट से हरा दिया है। 
इस मैच के हीरो मोहम्मद शिराज रहे,क्योंकि 4 ओवर में 8 रन देकर शानदार तीन विकेट लिए है। केकेआर की हार पर फैंस बहुत ज्यादा दुखी। इसके बाद ट्विटर पर उन्होंने केकेआर को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे में हार के बाद ट्विटर पर #KKRHaiTaiyaar टॉप टेंड्र करने लगा। 
सोशल मीडिया की जनता ने ऐसे मीम्स करे शेयर…

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और लेग स्पिनर चहल की तूफानी गेंदबाजी से कोलकाता नाइटराइडर्स को छोटे स्कोर पर रोकने के बाद आरसीबी ने बुधवार को यहां 39 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की तरफ बढ़े। 
केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आठ विकेट पर 84 रन बनाये। वहीं आरसीबी ने 13.3 ओवर में दो विकेट पर 85 रन बनाकर अपनी सातवीं जीत दर्ज की। केकेआर ने अभी 10 मैच खेले हैं, लेकिन उसकी यह पांचवीं हार है, वह चौथे स्थान पर बना हुआ है।

Desk Team