दूसरे टेस्ट की तैयारी में कोहली ने जिम में बहाया पसीना

Summary :

क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली एक महान खिलाडी के साथ साथ करोडो लोगों के फिटनेस आइकन भी हैं । भारतीय कप्तान लगातार अपने वर्कआउट के फोटो भी सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं

क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली एक महान खिलाडी के साथ – साथ करोडो लोगों के फिटनेस आइकन भी हैं । भारतीय कप्तान लगातार अपने वर्कआउट के फोटो भी सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं और उन्होंने शनिवार को भी ट्वीटर पर जिम में वर्कआउट करने का वीडियो डाला, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

इस पोस्ट के साथ ही कैप्शन में कोहली ने ऑस्कर विजेता अभिनेता डेंजिल वॉशिंग्टन द्वारा कहे गए लाइंस को भी शेयर किया। वॉशिंग्टन ने कहा था कि मेहनत का रास्ता छोड़कर आसानी से आगे बढ़ना कामयाबी के लिए बड़ा खतरा है। इस लाइन का मतलब है कि व्यक्ति को कभी भी कामयाबी के लिए आसान रास्ता नहीं चुनना चाहिए। उसे मेहनत करते रहना चाहिए और उससे मिलने वाली कामयाबी से संतुष्टि मिलती है।
आपको बता दे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से कोहली का आराम दिया गया था। मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट में वह वापसी करेंगे और टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। यह टेस्ट तीन से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वो बतौर खिलाडी खेलते रहेंगे। वहीं, वनडे और टेस्ट में कोहली ही कप्तानी संभालते रहेंगे।

Desk Team