ICC की ताज़ा टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में कोहली को हुआ नुकसान

Summary :

International Cricket Council ने बुधवार को टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की।

International Cricket Council ने बुधवार को टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। आईसीसी की इस ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। मार्नस लाबुशेन ने 912 प्वॉइंट के साथ नंबर वन की पोजीशन पर कब्ज़ा किया, जो उनके टेस्ट करियर के बेस्ट प्वॉइंट हैं। जो रूट के 897 प्वॉइंट हैं और वो दूसरे नंबर नंबर पर खिसक गए हैं।

आपको बता दे एशेज सीरीज से पहले लाबुशेन चौथे नंबर पर हैं। लेकिन एशेज में अब तक खेले गए दो मैचों में उन्होंने 74 और 51 रन के जरुरी पारी खेली जिसका फल उन्हें रैंकिंग में ऊपर आ कर मिल रहा है। वहीं भारत के बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा 5वें स्थान पर बने हुए हैं। लेकिन टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। उनसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर का भी इस एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा है। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 95 रन बनाए थे। 

गेंदबाजों की बात करें तो आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और टेस्ट टीम के नए कप्तान पैट कमिंस टॉप पर है। उन्होंने दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेला बावजूद वो टॉप पर बने हुए हैं। जबकि भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। अश्विन टेस्‍ट के टॉप-10 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भी दूसरे स्थान पर हैं जहाँ तीसरे नंबर पर भी टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा हैं।


Desk Team