टी20 विश्व कप में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम को इस पहले वार्म अप मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना। इसके अलावा टीम के प्रमुख बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन भी मैच के दौरान चोटिल हो गए। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन का ऊंगली की चोट के कारण टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है। उन्हें भारत के खिलाफ दुबई में अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी।

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड अगले 24 घंटे तक उनकी चोट पर नजर रखने के बाद ही फैसला लेगा। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीता। मैच के आखिरी क्षणों में सीमारेखा पर कैच लपकने की कोशिश में लिविंगस्टोन को चोट लगी।

लिविंगस्टोन ने 20 गेंद में 30 रन बनाये और दो ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया। गौरतलब उन्हें स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स की जगह टीम में रखा गया था। स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से दूर हैं।

इंग्लैंड को बुधवार को न्यूजीलैंड से एक और अभ्यास मैच खेलना है। विश्व कप में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को अपने अभियान का आगाज करेगा। देखना होगा कि क्या लिविंगस्टोन उस मैच का हिस्सा बनते हैं या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



