PAKvsAUS: पेशावर में बड़ा आतंकी हमला, ऑस्ट्रेलिआई टीम के वापस लौटने की आशंका

Summary :

अपनी कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण पाकिस्तान से इंटरनेशनल क्रिकेट काफी लम्बे समय से गायब रहा लेकिन अब ऑस्ट्रेलिआई टीम ने हिम्मत दिखा कर पकिस्तान का ऐतहासिक दौरा किया है।

अपनी कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण पाकिस्तान से इंटरनेशनल क्रिकेट काफी लम्बे समय से गायब रहा लेकिन अब ऑस्ट्रेलिआई टीम ने हिम्मत दिखा कर पकिस्तान का ऐतहासिक दौरा किया है। आज ही दोनों देशों के बीच 3 टेस्ट टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी के मशहूर पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही घंटों के अंदर फिर पाकिस्तान में सुरक्षा हालात की पोल खुल गई। 

PAK vs AUS Dream11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Playing  XI, Pitch Report, Injury Update- Australia Tour of Pakistan, 1st Test

रावलपिंडी से करीब 190 किलोमीटर दूर पेशावर में एक जबरदस्त बम धमाका हुआ, जिसमें करीब 50 लोगों की जान चली गई। इससे ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान में बने रहने पर सवाल खड़े होते दिख रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पेशावर में दोपहर को शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में जबरदस्त बम विस्फोट हो गया, जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। फ़िलहाल अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। 

Pakistan: Over 30 dead, dozens injured in Peshawar mosque blast | Pakistan  News,The Indian Express

इस धमाके ने पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आगे जारी रहने पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें ऑस्ट्रेलियाई टीम 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान आई है, जहां उसे 3 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 1 टी20 मैच खेलना है। आज इस पूरे दौरे में पहले टेस्ट मैच का पहला ही दिन था और पहले ही दिन रावलपिंडी से करीब 190 किलोमीटर दूर इस धमाके से सवाल उठने लगे हैं कि क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम दौरा जारी रखेगी या न्यूज़ीलैण्ड की तरह वापस लौट जाएगी। 


Desk Team