नई दिल्ली : युवा स्टार निशानेबाज मनु भाकर और अनमोल जैन की की जोड़ी ने चेक गणराज्य के प्लजेन में 28वीं निशानेबाजी होप्स अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के शानदार अभियान का जोरदार अंत किया। क्वालीफिकेशन में 763 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे मनु और अनमोल ने फाइनल में 476.9 अंक बनाये तथा देवांशी राणा और सौरभ चौधरी की एक अन्य भारतीय जोड़ी को 1.2 अंक के अंतर से हराया।
दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में श्रेय अग्रवाल और हृदय हजारिका की भारतीय जोड़ी ने 496.5 अंक के साथ रजत तथा इलावेनी वालारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार (433.9) ने कांस्य पदक जीता। इटली की सोफिया बेनेटी और मार्को सुपिनी (497.0) ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस टूर्नामेंट में 11 स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीते।


Download Android App
Download iOS App



