नई दिल्ली : राजधानी के ध्यान चन्द नेशनल स्टेडियम मे प्रज्वलित एशियाई खेलों की मशाल जकार्ता की यात्रा पर निकल गई है। यहाँ आयोजित एक सदा समारोह मे भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र ध्रुव बत्रा, महासचिव राजीव मेहता, एशियाई ओलंपिक काउन्सिल के पूर्व सचिव राजा रणधीर सिंह, भारत सरकार के खेल सचिव राहुल भटनागर, साई महानिदेशक नीलम कपूर और इंडोनेशिया के राजदूत एवम् एशियाई खेलों की आयोजन समिति के अधिकारियों की उपस्थिति मे एशियाई खेलों की ज्योति को रवाना किया गया।
लेकिन इस एतिहासिक अवसर पर खेल एवम् युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की अनुपस्थिति चर्चा मे रही। हालाँकि एक दिन पहले डाक्टर बत्रा ने उनके नहीं आने के बारे मे मीडिया को सूचित किया था और साथ ही पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल के मौजूद रहने की संभावना जतलाई थी। लेकिन वह भी नहीं आए।
इंडोनेशिया के प्रतिनिधि मंडल ने भी खेल मंत्री की गैर मौजूदगी को हैरानी से लिया। खैर, आईओए की अगुवाई मे 18 वें एशियाई खेलों के मेजबान राष्ट्र इंडोनेशिया की महानतम बैडमिंटन खिलाड़ी सुसी सुशांति ने सबसे पहले मशाल ग्रहण की।
(राजेंद्र सजवान)


Download Android App
Download iOS App



