मैक्सिको सिटी : अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने देश के मौजूदा स्टार खिलाड़ी लियोनल मैसी की आलोचना करते हुये कहा है कि उनमें नेतृत्व की क्षमता नहीं है और वह मैच से पहले कई बार बाथरूम जाते हैं। माराडोना ने कहा कि मैसी लीडर नहीं है। मैसी जैसी किसी खिलाड़ी को लीडर बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिये जो मैच से पहले 20 बार बाथरूम जाता है। वह कोच या खिलाड़ियों से बात करने से पहले प्लेस्टेशन पर होते हैं। लेकिन मैदान पर आप उन्हें लीडर बनाना चाहते हैं। पूर्व फुटबालर ने हालांकि माना कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ वह दुनिया के महान फुटबालरों में शामिल हैं लेकिन उनमें नेतृत्व की क्षमता नहीं है।
वर्ष 1986 में अर्जेंटीना ने माराडोना की कप्तानी में विश्वकप खिताब जीता था। लेकिन मैसी अपनी टीम को अपने नेतृत्व में बड़ी सफलता नहीं दिला सके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैसी को भगवान बनाना चाहिये। मैसी बार्सिलोना के लिये दिल से खेलते हैं लेकिन जब वह अर्जेंटीना की जर्सी पहनते हैं तो वह अलग ही खिलाड़ी बन जाते हैं। माराडोना इन दिनों मैक्सिको में सेकंड डिवीजन क्लब सिनालोआ के लिये कोचिंग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



