MI Released Players List 2027: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही थी। यह सिर्फ एक सीजन की कहानी नहीं है, बल्कि पिछले तीन सीजनों से मुंबई इंडियंस लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही है। आईपीएल 2024 में टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ वह सफलता दोहराने में ढेर होते दिखाई दिए। अब अपकमिंग सीजन से पहले टीम बड़े बदलाव की तैयारी में है और खबर है कि कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ-साथ कुल पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।
MI Released Players List 2027: रिटेंशन और रिलीज को लेकर अहम नियम

आईपीएल के नियमों के अनुसार सभी 10 फ्रेंचाइजी को नीलामी से करीब एक महीने पहले अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होती है। इस बार भी 15 नवंबर से पहले सभी टीमों को अपनी प्लानिंग साफ करनी होगी। इस बीच कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की अटकलें भी तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें इस ऑलराउंडर में इंटरस्ट दिखा रही हैं। माना जा रहा है कि अगर हार्दिक किसी टीम में जाते हैं, तो वहां उन्हें कप्तानी भी सौंपी जा सकती है।
ऐसे में मुंबई इंडियंस जिन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, वो कुछ इस प्रकार है:
1. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद से उनका प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में रहा है। पिछले तीन सीजन में वो एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और कप्तानी में भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें या तो ट्रेड के जरिए भेज सकती है या ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।
2. शेरफेन रदरफोर्ड

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को टीम ने फिनिशर की भूमिका के लिए शामिल किया था। उन्हें टिम डेविड के ऑप्शन के तौर पर देखा गया था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से उनके रिलीज होने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
3. ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में फीका रहा। उनकी गेंदबाजी में पहले जैसी धार नजर नहीं आई। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी और बढ़ती उम्र भी उनके प्रदर्शन पर असर डाल रही है, जिससे टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।
4. क्विंटन डिकॉक

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को इस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले। टीम में पहले से ही ओपनिंग स्लॉट भरे हुए हैं, जिससे उनका रोल लिमिटेड हो गया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए उन्हें रिलीज कर सकती है।
5. केशव महाराज

स्पिनर केशव महाराज को टीम ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम कॉम्बिनेशन में उनकी यूटीलिटी कम होने की वजह से उनका नाम भी रिलीज लिस्ट में शामिल हो सकता है।
Mumbai Indians In next Auction: क्या होगा मुंबई इंडियंस का अगला कदम?

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस अब टीम को नए सिरे से तैयार करने की प्लानिंग बना रही है। कप्तानी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी तीनों डिपार्टमेंट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब ऐसे में यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी किस तरह अपनी पुरानी सक्सेस की ओर वापसी करती है।
Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें


Download Android App
Download iOS App




