मोहम्मद कैफ का केएल राहुल पर किया गया मजेदार ट्वीट हुआ वायरल

Summary :

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 113 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 113 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में केएल राहुल के बल्ले ने शानदार खेल दिखाया किया और उन्होंने पहली पारी में 123 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। राहुल को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। सेंचुरियन में भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक मजेदार ट्वीट किया है। 

कैफ ने केएल राहुल की तुलना राहुल द्रविड़ से करते हुए कहा, ‘केएल राहुल बतौर खिलाड़ी मुझे राहुल द्रविड़ की याद दिलाते हैं, हमेशा टीम को आगे रखना हो, बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना हो, विकेटकीपिंग करनी हो, निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी हो, एक भरोसेमंद स्लिप फील्डर की भूमिका हो, संकट के समय संभालना हो, कैप्टनशिप की वेटिंग कर रहे हैं और शादी-पार्टी के भी ऑर्डर लेते हैं।’ 

साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश में लगी भारतीय क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट से 113 रनों से जीत लिया। सेंचुरियन में भारत ने पहली बार टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रचा है। इसी के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टीम इंडिया के पास अब साउथ अफ्रीका को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचने का शानदार मौका है।


Desk Team