चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन उम्मीद मुताबिक नहीं गया है इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन इस बार टीम के अंदर से आ रही एक के बाद एक अटपटी ख़बरों से भी सभी हैरान हैं। दरअसल CSK के खेमे से इस बार उनके स्टार बल्लेबाज अंबाति रायुडू के सन्यास की खबर आई है। रायडू ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मगर मगर कुछ ही देर बार उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया।
.jpg)
इस अजीबोगरीब घटना के बाद क्रिकेट के गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में सब ठीक है या नहीं? पिछले साल कि आईपीएल चैंपियन सीएसके इस बार 8 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है ऐसे में अब खिलाड़ियों द्वारा ऐसे ट्वीट करना अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं।
.jpg)
रायुडू ने ट्वीट करते हुए लिखा था “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। इस लीग में खेलना और 13 साल तक उन्होंने 2 महान टीमों का हिस्सा बनने के साथ शानदार समय बिताया है। इस शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और सीएसके को ईमानदारी से धन्यवाद कहना पसंद करूंगा।” आपको बता दें इसी ट्वीट को रायडू में कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



