आईपीएल 2020 के 13वें सीजन में अभी तक 22 मैच खेले गए हैं। इनमें कुछके खिलाडिय़ों ने अपने आप को साबित किया तो वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी रहे जो खास कमाल नहीं दिखा सके। इतना ही नहीं इस लिस्ट में उन खिलाडिय़ों का नाम भी शामिल है जो ऑक्शन में तो करोड़ों रुपए में बिके थे,लेकिन अब हुए पूरी तरह फ्लॉप। तो चालिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टॉप-3 खिलाडिय़ों के बारे में जिनकी चमक अभी तक भी फीकी ही रही।

1.ग्लेन मैक्सवेल

किंग्स इलेवन पंजाब के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपए में लिया गया,मगर अफसोस ऑस्ट्रलिया का यह खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही फ्लॉप रहा। मैक्सवेल को 186 मैचों का अच्छा खासा अनुभव है और इन्होंने आईपीएल के 13वें सीजन में 6 मैच खेले हैं,जिनमें खिलाड़ी ने महज 48 रन ही बनाए हैं,जबकि गेंदबाजी करके एक विकेट लिया है। मैक्सवेल ने अभी तक 1,5,13,11,11 और 7 रन की पारियां खेली हैं।
2.पैट कमिंस

तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल में 15.5 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए खरीदा गया था,परंतु अभी तक वो आईपीएल में अपना कोई खास जादू नहीं चला पाए हैं। पैट कमिंस ने आईपीएल के इस सीजन 5 मैचों में केवल 2 विकेट ही चटकाएं हैं।
3.शिमरोन हेटमायर

सीपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल की ओर रूख करने वाले वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर का बल्ला अब तक भी कोई तूफानी पारी नहीं खेलता नजर आया। हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपए की रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया था,लेकिन शिमरोन आईपीएल के इस सीजन फ्लॉप रहे। शिमरोन ने आईपीएल के 5 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 46 रन बनाए है।


Download Android App
Download iOS App



